हरिद्वार , अक्टूबर, 18 -- त्तराखंड में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने रविवार सुबह थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मकान मालिकों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित