चंडीगढ़ , अक्टूबर 18 -- हरियाणा कांग्रेस ने 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत रविवार को तोशाम और हांसी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनके प्रतीकात्मक पुतले जलाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को नौटंकी बताना गलत है। उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष चुनाव के जरिए चुनी गई सरकार के जनादेश का सम्मान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित