मुंबई , मार्च 13 -- फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें पॉलीमर की लागत को तेजी से बढ़ा रही हैं, जिससे प्लास्टिक बोतल की कीमत बढ़ रही है और अंतत: बोतलबंद पानी की कीमत बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि पॉलीमर कच्चे तेल से प्राप्त होता है और बोतलबंद पानी के लिए उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कच्चा माल होता है। इसकी बढ़ती कीमतें सीधे तौर पर बोतलबंद पेयजल के उत्पादन को प्रभावित कर रही हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, प्लास्टिक की बोतलों के निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की कीमत में लगभग 50 प्रतिशत का उछाल आया है और यह करीब 170 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित