पौड़ी , जून, 28 -- उत्तराखंड के पौड़ी में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रविवार को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली। कोटद्वार-किशनपुरी-चिल्लरखाल मार्ग पर तेली स्रोत नदी के ऊपर 2.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को वर्षभर सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवश्यकता थी। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग पांच से दस हजार लोग लाभान्वित होंगे। पुल बनने से किशनपुर, त्रिलोकपुर, लोकमणिपुर, रामदयालपुर, हल्दूखाता, मनदेवपुर, दलीपपुर सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क और अधिक सुदृढ़ हो गया है। विशेष रूप से वर्षाकाल में तेली स्रोत नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों से अब स्थायी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित