हैदराबाद , फरवरी 01 -- आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार निजामबाद में गांजा तस्करी गिरोह के हमले में घायल होने के बाद जान गंवाने वाली सिपाही सौम्या के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और नौकरी देगी।

श्री जुपल्ली ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में ड्यूटी के दौरान सौम्या की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी तथा सहायता उपायों के रूप में उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी।

उन्होंने संवेदनशील अभियानों में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हथियार उपलब्ध कराकर आबकारी विभाग को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाने की भी बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित