हैदराबाद , अक्टूबर 28 -- मानसून में कम बारिश और प्रतिकूल मौसम की मार झेल रहे तेलंगाना के 31 जिलों के 365 मंडलों को राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है।

राजस्व (आपदा प्रबंधन) विभाग के ताजा आदेश के तहत 111 मंडलों को गंभीर और 254 मंडलों को मध्यम रूप से सूखा प्रभावित श्रेणी में रखा गया है, जिसके बाद सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व (आपदा प्रबंधन) विभाग के 24 अक्टूबर को जारी सरकारी आदेश (जीओ एमएस संख्या 03) के अनुसार, कुल 111 मंडलों को गंभीर रूप से सूखाग्रस्त और 254 मंडलों को मध्यम रूप से प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है। सरकार ने जिला कलेक्टरों को राहत कार्य शुरू करने, स्थिति की निगरानी करने और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में पीने के पानी की आपूर्ति को सुरक्षित रखने और प्रभावित समुदायों को सहायता प्रदान करने के उपाय करने की भी बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित