हैदराबाद , मार्च 20 -- तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.24 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें कल्याण और विकास पर विशेष जोर दिया गया हैइसमें कुल परिव्यय 3,24,234 लाख करोड़ रुपये है जबकि पिछले वर्ष का बजट 3,04,305 लाख करोड़ रुपये था।राजस्व व्यय 2,34,406 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 47,267 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

श्री भट्टी ने अपने भाषण में कहा " विकास और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए, हम फिजूलखर्ची से बचते हुए वित्तीय अनुशासन को भी महत्व दे रहे हैं। विपक्ष से अपील है कि वे केवल आलोचना तक सीमित न रहें, बल्कि राज्य के विकास के लिए रचनात्मक सलाह और सुझाव दें और प्रगति में भागीदार बनें।कई चुनौतियों का सामना करते हुए भी हमने इस बजट को संतुलित तरीके से तैयार किया है ताकि विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए धन की कोई कमी न हो।"मंत्री ने कहा कि करों के माध्यम से आम आदमी पर कोई अतिरिक्त बोझ डाले बिना उनकी सरकार उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, नई संपत्ति सृजित करने और उसे जनता के साथ साझा करने में विश्वास रखती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित