हैदराबाद , जुलाई 17 -- तेलंगाना कांग्रेस के नेता एवं नागरकुरनूल से सांसद मल्लू रवि ने शुक्रवार को कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कि सुरक्षा और कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जल्द ही उनके साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ उन्हें न्याय दिया जायेगा।

श्री मल्लू रवि ने वानापर्थी जिले के कलेक्टर कार्यालय में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिये आयोजित सतर्कता निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अत्याचार के मामलों, मुआवज़े और पुनर्वास के उपायों, कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और संबंधित कानूनों के लागू होने की समीक्षा की।

उन्होंने पीड़ितों को शीघ्र ही न्याय प्रदान करने और लाभार्थी को सरकार द्वारा दी जा रही प्राप्त सुविधा सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है कि जन प्रतिनिधियों ने तेलंगाना सरकार द्वारा की सामाजिक न्याय प्रदान करने के इन प्रयासों की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित