हैदराबाद , जुलाई 10 -- तेलंगाना सरकार के नये मुख्य सचिव संजय जाजू ने शुक्रवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।

राज्यपाल ने श्री संजय जाजू को तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने पर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने भरोसा जताया कि श्री जाजू राज्य के समग्र विकास, लोगों की भलाई और अच्छे शासन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

बैठक के दौरान राज्यपाल और मुख्य सचिव ने राज्य के प्रशासन से जुड़े अलग-अलग मामलों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित