हैदराबाद , मार्च 29 -- तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सदस्यों ने रविवार को राज्य विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन किया और राघवा कंस्ट्रक्शंस मामले की जांच के लिए सदन की एक कमेटी बनाने की मांग की।
सुबह दस बजे ज्योंही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विधायक जांच की मांग को लेकर नारे लगाने लगे और अध्यक्ष के आसन की ओर चले गये। उन्होंने इस मामले में मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को पद से हटाने की भी मांग की।
इस विरोध-प्रदर्शन के कारण सदन में तनावपूर्ण स्थिति बन गई क्योंकि सदस्य अनियमितताओं की जांच की मांग पर अड़े रहे और हंगामा जारी रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित