पटना , मई 29 -- तेलंगाना विधानमंडल के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को बिहार विधान परिषद् के विस्तारित भवन स्थित सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने की। इस बैठक में बिहार विधानमंडल के द्विसदनीय व्यवस्था का अध्ययन, विधान परिषद् की समितियों और शाखा के बारे में जानकारी और सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों के वेतन, पेंशन एवं भत्ते के बारे में, पेपर लेस एवं कैशलेस ईलाज आदि की जानकारी दी गई।बिहार विधान परिषद् के नोडल अधिकारी भैरव लाल दास ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की।

उप सभापति ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनके दौरे के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं तेलंगाना विधान परिषद् के सचिव श्री डा. वी. नरसिम्हा चारयुलू एवं तेलंगाना विधानसभा के सचिव रेंडला तिरूपति ने विधान परिषद् के अध्ययन दौरे पर दी गई जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस बैठक में बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार, उप सचिव नवीन कुामर मिश्र एवं मिथिलेश कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे । शोध एवं पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार करने में महत्वपपूर्ण भूमिका निभाने वाले आनंद कुमार झा, सुश्री श्वेता शालिनी की समस्त प्रतिनिधिमंडल ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित