हैदराबाद , मार्च 12 -- तेलंगाना में हैदराबाद साइबर अपराध थाना (सीसीपीएस) ने गत फरवरी में 78 प्राथमिकी दर्ज कीं और विशेष अभियान चलाकर 16 राज्यों से 117 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की ओर गुरुवार को यहां जारी बयान के मुताबिक ये गिरफ्तारियां 74 साइबर अपराध के मामलों में हुयी। इनमें 63 ट्रेडिंग और निवेश धोखाधड़ी , छह डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी, चार ओटीपी धोखाधड़ी और एक सोशल मीडिया से जुड़ा मामला है। पुलिस पीड़ितों को 34.76 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने में भी कामयाब रही। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पूरे भारत में 1,081 साइबर अपराध मामलों में शामिल थे और उनके बैंक अकाउंट में लगभग 139 करोड़ रुपये का हस्तांतरण हुआ था। अभियान के दौरान पुलिस ने 36 लाख रुपये नगद, 221 मोबाइल फोन, 26 लैपटॉप, 115 चेक बुक, 141 सिम कार्ड, 54 डेबिट कार्ड, 56 शेल स्टैम्प, एक रुपये गिनने की मशीन, 152 पासबुक, पांच ट्रेड लाइसेंस, छह ऑडिट रिपोर्ट और तीन लेजर जब्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित