हैदराबाद , मार्च 27 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी पत्नी जानकी शुक्ला के साथ, शुक्रवार को श्री राम नवमी के अवसर पर लोक भवन के कर्मचारियों की ओर से आयोजित 'श्री सीता राम कल्याण महोत्सव' में भाग लिया।
श्री शुक्ला ने द्वारा लोक भवन कम्युनिटी हॉल (संस्कृति) में आयोजित समारोह में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित