हैदराबाद , अक्टूबर 18 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को दुर्गापूजा के अवसर पर लोक भवन में आयुध पूजा की।
श्री शुक्ल ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों और लोक भवन के गैराज में सरकारी वाहनों की पूजा की। उन्होंने सबसे पहले विद्युत विभाग के कार्यालय में देवी दुर्गा की विशेष पूजा की। इसके बाद उन्होंने लोक भवन परिसर में देवी पोचम्मा की पूजा-अर्चना की।
बाद में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल को बथुकम्मा, नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उनकी शुभकामनाओं का जवाब देते हुए राज्यपाल ने उनसे पूरी श्रद्धा और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये त्योहार लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएंगे।
लोक भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर, संयुक्त सचिव कोमांडुरी शशि किरण, एडीसी कांति लाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास और मत्तैया, प्रेस सचिव एम. दशरथम्, लोक भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ए. चंद्र मोहन, गैराज पर्यवेक्षक राजेश सहित अन्य लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित