हैदराबाद , अप्रैल 26 -- तेलंगाना प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एर्राबेली स्वर्णा ने रविवार को बीआरएस नेता के. कविता पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करने पर सुश्री कविता पर सवाल उठाये और उन पर पिछली सरकार की कथित अनियमितताओं के दौरान चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया।
गांधी भवन में एक प्रेस वार्ता के दौरान सुश्री स्वर्णा ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के प्रशासन को 'राक्षसी शासन' बताने वाली सुश्री कविता की टिप्पणियों में विश्वसनीयता की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता जानती है कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान शासन की विफलताओं के लिए कौन जिम्मेदार था। उन्होंने दावा किया कि सुश्री कविता अब आरोप लगने के बाद ही 'तेलंगाना भावना' को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही हैं।
सुश्री स्वर्णा ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने एक दशक तक राज्य पर शासन किया, वे अब राजनीतिक लाभ के लिए आत्मसम्मान और न्याय जैसे मुद्दों का सहारा ले रहे हैं।
सुश्री स्वर्णा ने सामाजिक न्याय पर सुश्री कविता के रुख पर भी सवाल उठाये और आरोप लगाया कि पिछले शासन के दौरान सत्ता एक ही परिवार में केंद्रित थी। उन्होंने पूछा कि क्या पार्टी कार्यकर्ताओं को समान अवसर दिये गये थे।
महिला अधिकारों पर कविता की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए सुश्री स्वर्णा ने कहा कि राज्य में महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी करना और राष्ट्रीय मंचों पर इस विषय पर बोलना विरोधाभासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित