हैदराबाद , फरवरी 22 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पार्टी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। श्री राव को कामारेड्डी जिले में बांसवाड़ा जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद डी. के. अरुणा ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और सवाल किया कि क्या किसी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष का कामारेड्डी से अपनी पार्टी के विधायक वेंकटरमण रेड्डी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यात्रा करना अपराध है। श्री रेड्डी पर कथित तौर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर दमनकारी शासन चलाने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट डालने के लिए एक उपकरण के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और हिरासत को घिनौना काम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित