हैदराबाद , जुलाई 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने कहा है कि पार्टी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
तेलंगाना भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बसवा लक्ष्मीनरसैया ने गुरुवार को नामपल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा किकहा कि कांग्रेस सरकार प्रतिकूल मौसम में फसल के नुकसान का सामना कर रहे किसानों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने तेलंगाना में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को तुरंत लागू करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें बेमौसम बरसात की वजह से फसल के नुकसान का सामना करना पड़ा। अब कम वर्षा के कारण उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में किसानों का समर्थन करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ऐसा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के किसान फसल बीमा के दायरे से बाहर बने हुए हैं।
श्री लक्ष्मीनरसैया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सूखा, बाढ़ और बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल के नुकसान के खिलाफ बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में लगभग नौ साल बाद भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रीमियम के अपने हिस्से का भुगतान नहीं किया है।
राज्य से पीएमएफबीवाई को तुरंत लागू करने की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने लगातार किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और तब तक अपना संघर्ष जारी रखेगी जब तक कि तेलंगाना के हर किसान को फसल बीमा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित