हैदराबाद , जून 28 -- तेलंगाना सरकार ने रविवार को पांच साल से कम उम्र के लगभग 40.97 लाख बच्चों को लक्षित करते हुए एक व्यापक राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान शुरू किया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने बोराबंदा में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर तीन दिवसीय राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की।
इस तीन दिवसीय (28 से 30 जून) राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सभी 33 जिलों में 40.97 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना है। 28 जून को 'बूथ डे' के तौर पर तय किया गया है, जबकि 29 और 30 जून को उन बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी जाएगा जो पोलियो वैक्सीन लेने से छूट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल और संगारेड्डी में शहरी आबादी अधिक होने के कारण यह अभियान एक जुलाई तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित