हैदराबाद , मार्च 19 -- तेलंगाना में गुरुवार को पारंपरिक उत्साह एवं उमंग के साथ तेलुगु नव वर्ष उगादी मनाया गया।

पूरे राज्य के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने विशेष प्रार्थनाएं कीं, वहीं कई मंदिरों ने इस अवसर को चिह्नित करने के लिए पंचांग पाठ का आयोजन किया।

इस अवसर पर घरों को फूलों, आम के पत्तों और नीम से सजाया गया, जो उत्सव की भावना को दर्शाता है और घरों में पारंपरिक पकवान बनाया गया।

उगादी पचड़ी, जो अपने मीठे, खट्टे और कड़वे स्वादों के अनूठे मिश्रण के लिए जानी जाती है, जीवन के विविध अनुभवों का प्रतीक है।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने इस शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित