हैदराबाद , मई 05 -- तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद बाईपास रोड पर मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर एक खड़ी लॉरी से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित तुलजापुर से हैदराबाद जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जहीराबाद एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित