सिद्दिपेट , अगस्त 20 -- तेलंगाना में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कुएं में गिर जाने से दो छोटे बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना राज्य के दुब्बाक मंडल के अप्पनापल्ली में हुई। मृतकों की पहचान बलवंतपुर गांव के निवासी राजू (30), उनकी पत्नी भाग्य (25), उनके बेटे नियांश (4) और बेटी साण्विका (2) के रूप में हुई है। परिवार बुधवार शाम सिद्दिपेट में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित