करीमनगर , अप्रैल 03 -- तेलंगाना में गुरुवार रात को करीमनगर-पेड्डापल्ली बाईपास रोड पर बोम्माकल फ्लाईओवर के पास एक कार के सड़ किनारे खड़ी लॉरी से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अतियाब हुसैन (21) और सैयद अब्दुल रहमान (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित