हैदराबाद , अक्टूबर 23 -- तेलंगाना में कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेताओं से मुलाकात की और आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के लिए उनका समर्थन मांगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस की ओर से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मंत्री पोन्नम प्रभाकर और अजहरुद्दीन, राज्यसभा सदस्य वेम नरेंद्र रेड्डी और सांसद मल्लू रवि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित