सूर्यापेट (तेलंगाना) , अगस्त 26 -- तेलंगाना में सूर्यापेट ज़िले के कोडाड मंडल में बुधवार तड़के एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। बस में लगभग 42 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सभी छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित