हैदराबाद , जून 05 -- मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर और नागरकुर्नूल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को नालगोंडा, सूर्यापेट, वारंगल, हनुमाकोंडा और नागरकुर्नूल जिलों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित