हैदराबाद , अप्रैल 28 -- तेलंगाना में अगले 24 घंटों में आदिलाबाद, कोमुरम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और निज़ामाबाद जिलों में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटों में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अगले सात दिनों में प्रदेश भर में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार है।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आदिलाबाद जिले में कुछ जगहों पर लू की स्थिति रही , जबकि एक या दो जगहों पर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में आदिलाबाद में सबसे ज़्यादा तापमान 45.3 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित