हैदराबाद , जून 01 -- तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम केन्द्र ने यहां जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि इसी अवधि के दौरान राज्य भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित