हैदराबाद , मई 05 -- तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पूरे तेलंगाना में 10 और 11 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित