हैदराबाद , अक्टूबर 18 -- तेलंगाना में अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बना चक्रवाती परिसंचरण अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ गया है। रविवार सुबह 05:30 बजे यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ था। मौसम केंद्र ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों के दौरान तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित