हैदराबाद , जुलाई 29 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी सदस्य के. नारायण ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की 'जेन ज़ी' युवाओं और महिलाओं के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और उन्हें आपत्तिजनक तथा गैर-जिम्मेदाराना बताया।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अपनी राय व्यक्त करते समय संयम एवं सम्मान बरतना चाहिए क्योंकि ऐसी टिप्पणियां केवल मतभेद बढ़ाती हैं और लोकतांत्रिक संवाद को कमज़ोर करती हैं। श्री नारायण ने जवाबदेही की मांग करते हुए कंगना से उन युवाओं एवं महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफ़ी मांगने को कहा जिनका उनके बयानों से अपमान हुआ।
उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की इस बात के लिये भी सराहना की कि उनके पहले दिए गए कॉकरोच वाले बयान से प्रदर्शनकारियों की भावनाएं आहत हुई थीं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित