हैदराबाद , जुलाई 12 -- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त योगेश गौतम ने रविवार को आरोपी के बारे में रिपोर्टों पर साफ किया कि राजकुमार अभी भी फरार है और लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। श्री गौतम ने कहा, "हमने शाबाद में छह लोगों की हत्या के मामले की जांच तेज कर दी है। रेलवे पुलिस, ट्रैकिंग टीमों और मानव तथा तकनीकी जांच इकाइयों समेत नौ टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। हमें शक है कि वह चेगुरु रेलवे ट्रैक पार करके जंगल के इलाके में भाग गया है। उसका मोबाइल फोन शुक्रवार रात से बंद हो गया है।"पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की को परेशान करने के आरोप में उसके खिलाफ यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित