हैदराबाद , मई 27 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य के लोगों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को 28 मई को मनाये जाने वाले बकरीद के त्योहार की मुबारकबाद दी है।
राज्यपाल ने बुधवार को अपने संदेश में सभी मुस्लिम भाई-बहनों की सुख, शांति और अच्छी सेहत की कामना की। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, बलिदान और सर्वोच्च भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व मिल-बांटकर खुशियां मनाने, दान-पुण्य करने, श्रद्धा रखने और जरूरतमंदों की मदद करने के मूल्यों को बढ़ावा देकर इस्लामी आस्था में खास मुकाम रखता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित