कोडांगल , सितंबर 05 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को जल्द ही नयी शिक्षा नीति लाने की घोषणा करते हुए शिक्षकों से अपील की कि वे तेलंगाना को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में काम करें।

मुख्यमंत्री ने कोडांगल के एक सरकारी जूनियर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी लंबित समस्याओं का समाधान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित