हैदराबाद , फरवरी 11 -- तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस की अपराध रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने माधापुर थाने में तैनात उप निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी ने बुधवार को बताया किउप निरीक्षक गांद्रा विनय पर आरोप है कि उसने सरकारी काम के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। विनय को रंगारेड्डी रेंज यूनिट ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से माधापुर थाने के अपराध संख्या 2202/2025 में जारी नोटिस की कॉपी देने और यह भरोसा दिलाने के बदले में रिश्वत की रकम मांगी और कहा कि उसे भविष्य में इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। आरोपी अधिकारी की निशानदेही पर उसके पास से 50,000 रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की गयी।
एसीबी अधिकारियों ने कहा कि अधिकारी ने गलत फायदा उठाने के लिए अपनी ड्यूटी गलत इस्तेमाल किया और बेईमानी से की। आरोपी उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत के लिए नामपल्ली में एसीबी मामलों के प्रथम अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया जा रहा था। सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित