हैदराबाद , जून 21 -- तेलंगाना के करीमनगर जिले में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस में रविवार को अचानक आग लग गयी, जिसके बाद चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और 41 यात्री बाल-बाल बच गये।
राज्य परिवहन निगम की यह इलेक्ट्रिक बस करीमनगर से हैदराबाद की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक और कंटक्टर ने तुरंत बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चालक और स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, जब तक आग बुझायी गयी, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित