तिरुमला , मार्च 09 -- तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

मंदिर के प्रवेश द्वार पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम टीटीडी) के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें 'वेदआशीर्वचनम' के साथ आशीर्वाद दिया और टीटीडी अधिकारियों ने मंदिर के भीतर स्थित रंगनायकला मंडपम में उन्हें तीर्थ प्रसादम भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित