हैदराबाद , जून 19 -- तेलंगाना के सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अनाज के भंडारण की व्यवस्था को मजबूत करने और फसल कटायी के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रमुख धान उत्पादक जिलों में 20 जगहों पर आधुनिक अनाज गोदाम बनाने पर विचार कर रही है।

डॉ. बी आर अंबेडकर तेलंगाना सचिवालय में अनाज भंडारण और परिवहन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक में श्री रेड्डी ने कहा कि सरकार शुरुआत में 50,000 टन की भंडारण क्षमता के साथ इन आधुनिक ऊंचे गोदामों का एक नेटवर्क बनाने की संभावना का अध्ययन कर रही है। धान की पैदावार और खरीद में हर साल हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने कहा कि ये आधुनिक गोदाम स्वयं सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और मौजूदा खरीद केंद्रों की व्यवस्था की जगह नहीं लेंगे, बल्कि उनके मददगार के रूप में काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित