हैदराबाद , जून 16 -- तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार सुबह भूमि एवं सर्वेक्षण विभाग के उपनिदेशक सुंकारी नरहरी के आवास पर तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में नरहरी के घर, ऑफिस, उनके रिश्तेदारों के घरों और 11 अन्य जगहों पर एक साथ तलाशी ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित