हैदराबाद , मई 13 -- भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति (बीजीयूएस) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी आनंद से मुलाकात कर राज्य में मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गोवंश संरक्षण कानूनों को अधिक सख्ती से लागू करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक से आग्रह किया कि अवैध मवेशी तस्करी में शामिल संगठित सिंडिकेट के खिलाफ 'प्रिवेंटिव डिटेंशन' (पीडी) कानून लागू किया जाये। बीजीयूएस नेताओं ने अवैध मवेशी परिवहन को रोकने में सीमावर्ती और जिला चेक पोस्टों की विफलता की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित