हैदराबाद , अक्टूबर 05 -- तेलंगाना के बालापुर के नबील कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के एक गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गयी, जिससे अंदर रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकलकर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित