निर्मल (तेलंगाना) , मार्च 12 -- तेलंगाना में निर्मल जिले के कोंडापुर बाईपास पर गुरुवार को एक बोलेरो पिक-अप गाड़ी का एक टायर पंक्चर होने के बाद गाड़ी पलट गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए।

इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित आदिलाबाद जिले के इचोदा मंडल के सोनपल्ली से निज़ामाबाद जिले के आर्मूर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित