चित्तौड़गढ़ , फरवरी 24 -- राजस्थान में नशीले पदार्थ तस्करी के प्रमुख गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध तेरह टन से अधिक मादक पदार्थ को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस थानों के मालखाने जब्तशुदा मादक पदार्थों एवं वाहनों की वजह से लबालब भरे हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा सामान के रखने की समस्या आ रही थी। इनके निस्तारण की प्रक्रिया मंगलवार को उनके स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, सहित 23 थानों के थाना प्रभारी, मालखाना प्रभारी की उपस्थिति में की गई।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि उक्त सभी अवैध नशीले पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों की उपस्थिति में सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित