पटना , जुलाई 08 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की घोषित उम्मीदवार रेखा गुप्ता बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तेरह जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगी।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की तरफ से जारी सूचना के अनुसार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की घोषित उम्मीदवार श्रीमती गुप्ता तेरह जुलाई को नामांकन दखिल करेंगी।

श्री मंडल ने कहा कि बांकीपुर चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधायक एवं पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू को इस चुनाव का प्रभारी तथा पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 182, बांकीपुर विधान सभा, निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग के ने जारी की है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 जुलाई, 2026 से 13 जुलाई, 2026 तक नामांकन की तिथि तथा दिनांक 30 जुलाई, 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। श्रीमती रेखा गुप्ता इस उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी घोषित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित