गाजीपुर , फरवरी 08 -- गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुजुर्गा प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान ऊसरगांव नसीरपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र अनुज कुमार भारती (14) के रूप में हुई है। वह अपने दादा भग्गन राम के साथ बाइक से बुआ के घर कोनहवा जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।

परिजनों के अनुसार अनुज तीन भाई-बहनों में एक था। उसका बड़ा भाई आदर्श (16) और बहन अनुष्का (18) है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित