मैहर , सितंबर 16 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में खरवाही पुल के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खाद लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। ट्रैक्टर में दो लोग सवार थे। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश दहायत (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित