रायगढ़ , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर मोड़ के पास हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंघनपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राठिया अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित