रायसेन , सितंबर 07 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में ओबेदुल्लागंज-सलाकनपुर मार्ग पर ग्राम दीवटिया में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का भोपाल स्थित एम्स में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार नूरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीवटिया में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को निकालने के लिए कटर की मदद लेनी पड़ी।
हादसे में शुभम नागर, क्रिश नागर और कार चालक गौरव नागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष नागर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशांत नागर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। सभी मृतक ग्राम दीवटिया के निवासी बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित