सिरसा , जून 2 -- हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद उपमंडल के गांव तलवाड़ा खुर्द के पास सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सैर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सोनू अपने पति जगमोहन, दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात के भोजन के बाद सड़क किनारे टहल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित