उमरिया , मई 16 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के करकेली जिला अंतर्गत नौरोजाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को तेज़ आंधी और बेमौसम बारिश से 11 गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा के कारण बिजली खंभे उखड़ कर सड़कों में गिर गये है।
प्रभावित क्षेत्र का दौरा शनिवार को क्षेत्रीय विधायक शिव नारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ करते हुए तत्काल राहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विद्युत विभाग के सूत्रों ने बताया कि नौरोजाबाद क्षेत्र से लगे पटपरा और छादाकला सहित लगभग 11 गांव में तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। छादा कला में 11 के वी विद्युत लाइन के आठ से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे लगभग 12 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है । सूत्रों ने बताया है अनुमानतः 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आयी जिससे घरों के छप्पर और आम की फसल के साथ ही विद्युत लाइन, खंभों को भारी क्षति हुई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित