नयी दिल्ली , नवंबर 21 -- दुबई एयर शो के समय हुयी तेजस विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर नमांश स्यााल के असामयिक निधन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गांधी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटना में हमारे बहादुर भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। राष्ट्र उनके साहस और सेवा का सम्मान करते हुए उनके साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित